गोरखपुर: गोरखपुर रेंज के चारों जिलों में चुनाव को लेकर तैयारियां हुई पूरी, डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने दी जानकारी
पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गोरखपुर रेंज में आने वाले चार जिले देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर में मतदान 1 जून को होगा। इसको लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर लिया है। जिलों में आने वाले पैरामिलिट्री फोर्स को ठहरने की तैयारी पूरी हो चुकी है, साथ ही पारदर्शी और निर्भीक तरीके से चुनाव कराने के लिए सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं।