उतरौला: कूटरचित जाली दस्तावेज़ बनवाकर बैनामा कराने वाले 3 वांछित अभियुक्तों को थाना रेहरा बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार
20 जनवरी को 3 बजे थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा फर्जी बैनामे से संबन्धित 03 वान्छित अभियुक्तगण अयोध्या प्रसाद सिंह पुत्र राम सुख सिंह,डिप्टी सिंह पुत्र अयोध्या प्रसाद सिंह नि0गण ग्राम मैटहवा मज0 बूधीपुर,रामफेर पुत्र बुधई निवासी ग्राम डेबरिया मज0 बूधीपुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया है।