बांगरमऊ: उन्नाव के गुलहुआपुर चौराहे पर झोलाछाप क्लीनिक का वीडियो वायरल, मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाते दिखाया गया, जांच के आदेश
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के गुलहुआपुर चौराहे पर झोलाछाप डॉक्टर का मामला सामने आया है। मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चलाकर मरीजों को ग्लूकोज और इंजेक्शन देने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में मरीज को बेंच पर बैठाकर इलाज किया जा रहा है। यह वीडियो आज सोमवार दोपहर 2 बजे से वायरल हो रहा है। आरोप है कि बिना डिग्री इलाज कर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है।