चांपा: चांपा पुलिस ने सोशल मीडिया में फोटो वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड में
जांजगीर की चांपा पुलिस ने सोशल मीडिया में फोटो वीडियो वायरल करने वाले आरोपी संतोष सोनी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि संतोष सोनी के द्वारा आपत्तिजनक फोटो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया है. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी संतोष सोनी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया।