चान्दन: सावन मेला शुरू होते ही कांवरिया पथ पर उमड़े श्रद्धालु
Chanan, Banka | Jul 31, 2026 सावन मेला शुरू होते ही सुल्तानगंज- देवघर कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबाधाम देवघर जा रहे कांवरियों की भीड़ से संपूर्ण क्षेत्र शिवमय बना हुआ है। इस दौरान बोल बम के जयकारे से क्षेत्र गूंज रहा है। शुक्रवार देर रात तक कांवरिया पथ श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार हो रहा है।