गुमला: आंजन घाटी में बड़ा हादसा: आंजन मंदिर से लौट रहा टुकटुक पलटा,7 घायल एक रिम्स रेफर*
गुमलाl
Gumla, Gumla | Jul 12, 2026 गुमला के आंजन धाम मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे एक ही परिवार के 7 लोग रविवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। आंजन घाटी में टुकटुक (ऑटो) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे चालक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही टोटो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। चालक को रिम्स रेफर किया गया है।