बीकानेर: श्री नागणेचीजी मंदिर की लिफ्ट बार-बार खराब होने से परेशान बुजुर्ग और दिव्यांग ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
श्री नागणेचीजी मंदिर परिसर में लगी लिफ्ट के बार-बार खराब होने से श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट बंद रहने के कारण कई श्रद्धालु मंदिर के ऊपरी हिस्से तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और नीचे से ही ध्वजा के दर्शन कर वापस लौटने को मजबूर हैं। श्रद्धालुओं का आरोप है कि देवस्थान विभाग बजट की कमी का हवाला देकर स