बड़हिया: बड़हिया थाना क्षेत्र के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में बुजुर्ग की संदेहास्पद मौत, हत्या की प्राथमिकी
बड़हिया थाना क्षेत्र के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार के पूर्वाह्न 70 वर्षीय वृद्ध की संदेहास्पद मौत हो गई. पूर्वाह्न 9 बजे पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया.मृतक की पहचान आदर्श लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले शंकर यादव के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.