सुसनेर: सुसनेर उपचुनाव: ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया
सुसनेर में 29 सितंबर को होने वाले नप अध्यक्ष पद के उपनिर्वाचन को लेकर शनिवार की दोपहर 1 बजे डाक बंगला रोड पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने लोक-शैली में चलो रे वोट देने भैया गीत के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। महिलाओं, पुरुषों और पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को वोट की अहमियत बताई।