द्वारका: द्वारका सेक्टर 18 से छावला के घोषित बदमाश को एंटी बर्गलरी सेल ने किया गिरफ्तार, 21 आपराधिक मामलों में शामिल था
डीसीपी अंकित सिंह ने 12 नवंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे मीडिया को बताया कि पुलिस टीम ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान कुतुब विहार निवासी 27 वर्षीय गौरव उर्फ कालू के तौर पर हुई है जांच में पता चला कि वह छावला इलाके का घोषित बदमाश है और पहले से 21 अपराधी मामलों में शामिल रह चुका है मार्च 2024 में ही वह जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था