सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के न्यूली बांसा गांव में खाद के गड्ढे से लगी भीषण आग, मकान जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के न्यूली बांसा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते खाद के गढ्ढे से ठ चिंगारी से एक मकान में भीषण आग लग गई तथा देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से मकान में रखी नगदी सहित गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।