इगलास: इगलास में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बुलंदशहर सांसद डा. भोला सिंह के मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Iglas, Aligarh | Sep 13, 2026 इगलास में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बुलंदशहर सांसद डा. भोला सिंह के मंत्री बनने के बाद प्रथम बार इगलास विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आकाश सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में खेरेश्वर, हस्तपुर और इगलास में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।