शाहगंज: अटल आवासीय विद्यालय योजना ने श्रमिक परिवारों के बच्चों की तकदीर को बदला
आर्थिक तंगी के बावजूद बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का सपना देखने वाले श्रमिक परिवारों के लिए अटल आवासीय विद्यालय योजना उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। शाहगंज क्षेत्र के ताखा गांव निवासी दिहाड़ी मजदूर श्याम सुंदर की पुत्री जाह्नवी ने इस योजना का लाभ पाकर वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया।