बिलासपुर: संबलपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर को चलेगी, बिलासपुर समेत चार स्टेशनों पर होगा ठहराव, 20 कोच की होगी ट्रेन
संबलपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर को चलेगी बिलासपुर समेत चार स्टेशनों पर ठहराव, 20 कोच की होगी ट्रेन बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे 23 अक्टूबर को संबलपुर से प्रयागराज के लिए एक फेरे की स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन रायगढ़, बिलासपुर, अनूपपुर और शहडोल में रुकेगी। बिलासपुर में रात 9:50 बजे पहुंचेगी और 10 बजे रवाना होगी।