Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
image
image

मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा प्राकृतिक खेती पर किसानों को किया जागरूक प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला संपन्‍न किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास उप संचालक द्वारा बताया गया कि उद्यानिकी महाविद्यालय सभागार मन्दसौर में प्राकृतिक/जैविक कार्यशाला का आयोजन सांसद श्री सुधीर गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण तथा उप संचालक कृषि श्री रविन्द्र मोदी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जी. एस. चुण्डावत अधिकारी/कर्मचारी सहित लगभग 400 महिला एवं पुरूष कृषकों ने भाग लिया कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा कृषि एवं एल्लाईड विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना है, कार्यशाला में उपस्थित कृषकों, महिला किसानों एवं ग्रामीणजनों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के प्रमाणीकरण तथा उनकी बाजार व्यवस्था पर चर्चा करते हुए किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त करने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मृदा की उर्वरता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। साथ ही कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाई गई। किसानों को संतुलित एवं विवेकपूर्ण उर्वरक उपयोग के महत्व से अवगत कराया गया तथा आकस्मिक कृषि योजना अंतर्गत दलहन, तिलहन एवं मिलेट फसलों के उत्पादन एवं प्रबंधन संबंधी तकनीकी जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती के अंतर्गत मित्र कीटों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर विशेष चर्चा करते हुए कृषि पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका को समझाया गया। #Mandsaur #मंदसौर

21 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026