गढ़मुक्तेश्वर: गढ़ पुलिस ने अवैध शराब बेचने जा रहे दो तस्करों को शराब के साथ किया गिरफ्तार
गढ़ कस्बे से चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे ने बताया कि पुलिस कस्बे में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान अवैध शराब की सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई कर दी है