कांके: रांची सांसद ने राज्यपाल को लोकभवन में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण
Kanke, Ranchi | Apr 22, 2026 लोकभवन में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रांची सांसद संजय सेठ ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान रांची सांसद संजय सेठ ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है।