मुंगेर: बच्चों के विवाद में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी
Munger, Munger | May 15, 2026 मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम टिकारामपुर में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुरारी सिंह के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद गांव में तनाव और मातम का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम मुरारी सिंह के परिवार