नवाबगंज: पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एसपी ने परेड की सलामी दी, निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
बाराबंकी के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का शुक्रवार करीब 8 बजे आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली एवं पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी, परेड और टोलीवार ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट चेक किया गया।