गोपालगंज: कुख्यात मनीष पर सिवान और गोपालगंज में लूट और हत्या के 10 मामले हैं दर्ज: सारण डीआईजी नीलेश कुमार
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना में एसटीफ से मुठभेड़ के दौरान सिपाही का पिस्टल लेकर कुख्यात मनीष कुमार यादव ने फायरिंग कर दी। इस घटना के दौरान जवाबी कार्रवाई में मनीष कुमार यादव ढेर हो गया। इसपर पूर्व मुखिया अरविंद यादव की हत्या सहित सिवान गोपालगंज में दस मामले दर्ज थे। उसकी जानकारी सारण डीआईजी नीलेश कुमार ने शनिवार की दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में दी।