मड़ियाहू: सपा जिलाध्यक्ष ने इजहार अहमद को बनाया मड़ियाहूं नगर का अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने मड़ियाहूं नगर के इजहार अहमद को समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इजहार अहमद मनोनयन पर नगर के सपाइयों में उत्साह है। उनके मनोनयन पर ईशा फारूकी, अत्ताउल्लाह खान, कपिल यादव, मेराज अहमद आदि ने बधाई दी।