मड़ियाहू: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बारीगांव सहित कई बाजारों में SO अरविंद सिंह ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया पैदल मार्च
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने पैरा मिलिट्री फोर्स व पुलिस फोर्स के साथ गावो में पैदल घूमकर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने को कहा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह पैरा मिलिट्री फोर्स व थाने की पुलिस फोर्स के साथ बरसठी क्षेत्र के बारीगांव, पांडेयपुर, बसहरा, दियावा गेट, सहित अन्य गांवो व बाजारों में पैदल मार्च किया।