मड़ियाहू: गोला बाजार में रामलीला समिति की तरफ से होली मिलन कार्यक्रम में एक दूसरे को लगाया अबीर गुलाल विधायक डॉ RK पटेल रहे मौजूद
मड़ियाहूं नगर के गोला बाजार में राम लीला समिति की तरफ से होली मिलन कार्यक्रम किया गया। जिसमें लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। मड़ियाहूं नगर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आल्हा सम्राट फौजदार सिंह नेअपनी एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधायक डाक्टर आर के पटेल रहे।