मोरंग: ज़िले के रिब्बा गाँव के देवता कासुराजस ने किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने के दिए आदेश, देव समाज की होगी बैठक
ज़िला के रिब्बा गाँव के देवता कासु राजस ने 5 जुलाई को किन्नौर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने हेतू स्थानीय देव सभा कमेटी व आसपास के क्षेत्र के लोगों को आदेश दिए है।इस संदर्भ में सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास भी रिब्बा देव सभा कमेटी की बैठक हुई।जिसमे यात्रा को बंद करने से संबंधित चर्चाए की गयी।जिसकी जानकारी देव सभा कमेटी के सदस्य अरविन्द नेगी ने दी है।