मोरंग: DC किन्नौर ने 01 से 05 जुलाई तक आयोजित होने वाले 05 दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेला रारंग का शुभारंभ किया
समाज को एकत्रित कर,आपस में भाईचारा,सद्भभाव व खुशियां स्थापित करते हैं मेले एवं त्योहार।यह बात डीसी किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने मंगलवार शाम 4 बजे रारंग में 01 से 05 जुलाई तक आयोजित होने वाले 05 दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा।उन्होंने ज़िला के संस्कृति को विश्व भर में सबसे अलग भी बताया है।