मोरंग: किन्नौर के चारंग गाँव में नाले का जलस्तर बढ़ा, मौके पर बना हुआ खतरा
Morang, Kinnaur | Jun 25, 2025 जनजातीय ज़िला किन्नौर के चारंग गाँव के मध्य बहने वाले नाले का बुधवार सुबह 10:40 मिनट के आसपास जलस्तर तेज़ी से बढ़ा है। और नाले के करीब खतरा बना हुआ है। जिसके मद्देनजर स्थानीय पंचायत ने लोगों को नाले के करीब न जाने का आग्रह किया है।ताकि किसी के जान की हानि न हो।बता दे कि हालही में चारंग के रांगरिक क्षेत्र में बाढ़ आने से लोगों के खेतो का भारी नुकसान हुआ था।