मोरंग: 01 से 05 जुलाई, 2025 तक रारंग में आयोजित होगा राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेला, हो रही तैयारी
Morang, Kinnaur | Jun 28, 2025 राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेला रारंग में 01 जुलाई से 05 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।मेले का शुभारंभ दोपहर 02 बजे उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा करेंगे तथा मेले का समापन सायं 05 बजे राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह द्वारा किया जाएगा।खबर की जानकारी शनिवार सुबह 10:50 बजे DPRO ने दी है।