बांगरमऊ: मुर्तजापुर गांव में जहरीले कीड़े के काटने से बुजुर्ग की हालत बिगड़ी,सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के मुर्तजापुर गांव निवासी सूबेदार मिश्रा पुत्र स्व लक्ष्मीनारायण देर रात करीब 9:30 बजे पेशाब करने के लिए नाली के पास पहुंचा था कि इसी दौरान जहरीले कीड़े ने काट लिया.जिससे बुर्जुग की हालत बिगड़ने लगी।आनन फानन में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया.