बांगरमऊ: आगामी त्योहार व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
बांगरमऊ कोतवाली परिसर में आगामी त्योहार होली, रमजान एवं लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बांगरमऊ क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों से आपसी शांति और सौहार्द से आगामी त्योहारों को मनाने की अपील की गई।