आज़मगढ़: जिले के 20 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में नीट की परीक्षा सकुशल संपन्न, 9539 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
आजमगढ़ में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET का आयोजन किया गया था जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमें 9539 पंजीकृत परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया परीक्षा निष्पक्ष पारदर्शी और सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे हर परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की बात प्रवेश दिया गया ।