बहेड़ी: देवरनिया के ग्राम जाफरा में दबंग ने 12 वर्षीय नाबालिग को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरा निवासी कुसुम पत्नी राकेश कुमार के मुताबिक बीती तीन मई को उसका 12 वर्षीय बेटा सचिन अन्य बच्चों के साथ खड़ा था कि तभी उसके साथ के कुछ बच्चों ने पेड़ से आम तोड़ लिए और भाग गए महिला का लड़का वही रोड़ पर खड़ा रहा। इतने में बाग का ठेकेदार शमसुद्दीन आया और उसके लडके को ले गया और गन्ने के खेत मे ले जाकर डन्डो से बुरी तरह मारा पीटा