नवाबगंज: बाराबंकी शहर में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर, सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े, विधायक बोले- ध्यान भटकाने की कोशिश
बाराबंकी जिले में एक बार फिर पोस्टर विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ शहर के कई स्थानों पर होर्डिंग्स लगाई गईं, जिनमें उन पर कथित तौर पर 'यादववाद' का आरोप लगाया गया था। इन होर्डिंग्स को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया।