बुढ़नपुर: सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, शिक्षा के प्रति दिया गया संदेश
आजमगढ़ जिले के क्षेत्र के भीलमपुर न्याय पंचायत अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को 11:00 बजे जागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर शिक्षा के प्रति जन जागरूकता का संदेश दिया रैली को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया