खलीलाबाद: मोहर्रम को खैराज-ए-अकीदत के साथ मनाया गया, ताजियों के साथ कर्बला पहुंचे अकीदतमंद
संतकबीरनगर जिले में मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। विभिन्न मोहल्लों से ताजिए निकाले गए और हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। मोहिउद्दीनपुर से निकला जुलूस पुलिस सुरक्षा के बीच कर्बला पहुंचा। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील