नौगांव: नौगांव बुंदेलखंड गौशाला की पुरानी कमेटी भंग, संजय गुप्ता बने अध्यक्ष, नई टीम गठित कर शुरू की कार्य योजना
नौगांव तहसील के अंतर्गत संचालित बुंदेलखंड गौशाला में प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे गौशाला की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से संजय गुप्ता को बुंदेलखंड गौशाला का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।गौशाला की व्यवस्थाओं को सुधारने, पशुओं की देखरेख बेहतर करने और संसाधनों के समुचि