पूरनपुर: मुझा खुर्द और अहमदनगर में करंट लगने से महिलाओं की हालत बिगड़ी, परिजनों में मचा हड़कंप
पूरनपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बिजली का करंट लगने से दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया। मोहल्ला अहमदनगर निवासी गुलजार बेगम घर में बिजली की प्रेस से कपड़े प्रेस कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। करंट लगते ही वह चीख पड़ीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।