नौतनवा: मौलाना आजाद नगर वार्ड में स्थित ओम प्रकाश सिंह के घर पर चोरो ने ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपए के गहने पर किया हाथ साफ
मौलाना आजाद नगर वार्ड स्थित ओम प्रकाश सिंह के घर में चोरी हो गई। वह पिछले 15 दिनों से दिल्ली में रहकर पुत्र का इलाज करा रहे थे। इस बीच मौका पाकर घर में घुसे चोरों ने कुल पांच तालों को तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपयों के गहनों पर अपना हाथ साफ कर लिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।