उधवा: जिला परिषद सदस्य रानी हांसदा ने ग्राम प्रधानों की नियुक्ति को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न रिक्त जनजातीय राजस्व मौजा में ग्राम प्रधानों की नियुक्ति को लेकर जिला परिषद सदस्य रानी हांसदा ने मंगलवार को उपायुक्त साहिबगंज से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है। दिए गए ज्ञापन में जिला परिषद सदस्य ने बताई है कि क्षेत्र भ्रमण करने के क्रम में ज्ञात हुआ है कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जनजातीय राजस्व मौजा में ग्राम प्रधान नहीं है।