एकंगरसराय: एकंगरसराय में जनता दरबार, सीओ विवेक कुमार ने 6 पुराने विवादों का मौके पर किया निपटारा
जनता दरबार में 6 पुराने विवादों का ऑन द स्पॉट निपटारा एकंगरसराय अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह पुराने विवादों का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) विवेक कुमार एवं औगारी थाना प्रभारी सोनू कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से की।