धनसोई स्थित एच.एन.एस.बी. जनता महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर संगोष्ठी सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परीक्षा नियंत्रक बृज बिहारी पाण्डेय ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधीजी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। जबकि संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया।