फुलवरिया: फुलवरिया और श्रीपुर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने लेकर पुलिस ने शुरू की की निरोधात्मक कार्रवाई, 250 से अधिक लोग चिन्हि
फुलवरिया और श्रीपुर थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा और महावीरी अखाड़ा को लेकर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 250 से अधिक लोगों को चिन्हित किया है। साथ ही उनकी हर गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इनके विरुद्ध नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत कार्रवाई की जा रही है।