◆अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में आनन्द होटल पैलेस में साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम का किया गया आयोजन
◆दिनांक 18.07.2026 को जनपद भदोही में संचालित साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में आनन्द होटल पैलेस, नई बाजार रोड, विवेकानन्द चौराहा के पास, जनपद भदोही में क्रेडिट एक्सेस संस्था के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व संस्था के अन्य कर्मचारियों को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
◆मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। छात्राओं, महिला कर्मचारियों एवं अन्य महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur