पोक्सो अदालत में एक मामले की सुनवाई के दौरान रिपोर्टकर्ता के अपने ही बयानों से मुकर जाने पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए परिवादी के विरुद्ध झूठी गवाही देने के आरोप में आपराधिक कार्रवाई के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय डीग में परिवाद पेश कराया है।