सोहागपुर: सोहागपुर के सेंट पैट्रिक स्कूल में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का शुभारंभ
सोहागपुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सेंट पैट्रिक स्कूल में बुधवार सुबह 11 बजे से की गई। प्रशिक्षण के पहले दिन, प्रथम सत्र में कुल 150 प्रशिक्षणार्थियों को तीन कक्षों में व्यवस्थित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्य के लिए कुल 6 फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई