राजमहल: राजमहल थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व को लेकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को अपराह्न करीब 5 बजे थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने राजमहल थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने आम लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद का त्यौहार मनाने की अपील किया।