हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस सेवादल में नई नियुक्तियां की गईं, राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन
जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से संगठन सृजन अभियान तथा 23 जुलाई को होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन से हुई।