गुलाना: अकोदिया में भगत सिंह के शहीद दिवस पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, क्रांतिकारियों के जीवन पर डाला प्रकाश
अकोदिया में आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर 3 बजे भगत सिंह के शहीद दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को याद किया।