हुज़ूर: रचना नगर रेलवे ट्रैक पर युवती ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | May 9, 2024 भोपाल के रचना नगर रेलवे ट्रैक पर युवती ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना कर दिया है। युवती के परिजन ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की है।