Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
No video available

Sister/Brother is not just our first friend but also our friend for life and they have always been there to share the happy & sad times, to guide and help us, to support us, and the one who always motivates us. #happybhaidooj

43 views | Chamba, Chamba | Oct 26, 2022

MORE NEWS

हिम दृष्टि न्यूज़

दिनांक: 06 अगस्त 2026

मुगला में एनएच-154ए की नाली की सफाई पर स्थानीय लोगों ने जताई चिंता, पानी निकासी का स्थायी समाधान करने की मांग

चंबा। मुगला कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-154ए के किनारे स्थित नाले की एनएचएआई द्वारा सफाई किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पूर्व में इसी कलवर्ट (Culvert) के माध्यम से भारी मात्रा में वर्षा का पानी निचले मुगला क्षेत्र की ओर गया था, जिससे कई स्थानीय मकानों तथा श्मशान घाट मार्ग को नुकसान पहुंचा था।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि केवल नाले की सफाई करना समस्या का समाधान नहीं है। उनकी मांग है कि इस निकासी मार्ग को बंद कर वर्षा जल की उचित चैनलाइजेशन (Channelization) की जाए, ताकि पानी को सुरक्षित दिशा में निकाला जा सके और भविष्य में किसी प्रकार का नुकसान न हो।

प्रभावित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी दिनों में भारी वर्षा होती है तो निचले मुगला क्षेत्र में जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग तथा जिला प्रशासन की होगी।

स्थानीय नागरिकों शिवकरण चंद्रा, राकेश कुमार, दिनेश कुमार एवं गुरचरण ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

हिम दृष्टि न्यूज़ दिनांक: 06 अगस्त 2026 मुगला में एनएच-154ए की नाली की सफाई पर स्थानीय लोगों ने जताई चिंता, पानी निकासी का स्थायी समाधान करने की मांग चंबा। मुगला कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-154ए के किनारे स्थित नाले की एनएचएआई द्वारा सफाई किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पूर्व में इसी कलवर्ट (Culvert) के माध्यम से भारी मात्रा में वर्षा का पानी निचले मुगला क्षेत्र की ओर गया था, जिससे कई स्थानीय मकानों तथा श्मशान घाट मार्ग को नुकसान पहुंचा था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि केवल नाले की सफाई करना समस्या का समाधान नहीं है। उनकी मांग है कि इस निकासी मार्ग को बंद कर वर्षा जल की उचित चैनलाइजेशन (Channelization) की जाए, ताकि पानी को सुरक्षित दिशा में निकाला जा सके और भविष्य में किसी प्रकार का नुकसान न हो। प्रभावित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी दिनों में भारी वर्षा होती है तो निचले मुगला क्षेत्र में जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग तथा जिला प्रशासन की होगी। स्थानीय नागरिकों शिवकरण चंद्रा, राकेश कुमार, दिनेश कुमार एवं गुरचरण ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल  ने किया निरीक्षण

हड़सर से डल झील मणिमहेश तक श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा

यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित  

पर्यावरण संरक्षण के लिए दुकानदारों से किया सहयोग का आह्वान

चंबा, (भरमौर) अगस्त 5

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर गांव से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
उपायुक्त ने इस दौरान यात्रा मार्ग पर संचालित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से पर्यावरण संरक्षण तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनकर प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के अत्यंत संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के दृष्टिगत प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री न करें। इससे यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक कचरे की रोकथाम के साथ स्थानीय जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ेगा और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। 
साथ में उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने के निर्देश भी दिए। 
मुकेश रेपस्वाल ने धनछो के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क तथा सुंदरसी से ऊपर ग्लेशियर पॉइंट की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  
साथ  में  उन्होंने यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रास्तों के निर्माण के लिए आवंटित निविदाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के भी कहा।
उपायुक्त ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, ठहराव स्थलों, शौचालयों तथा कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने तथा मौसम की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, इसलिए बिना पंजीकरण के यात्रा न करें।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी अजय कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 #Chamba #Himachal #Pradesh #Manimahesh #yatra  #hailight #post

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने किया निरीक्षण हड़सर से डल झील मणिमहेश तक श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित पर्यावरण संरक्षण के लिए दुकानदारों से किया सहयोग का आह्वान चंबा, (भरमौर) अगस्त 5 श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर गांव से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस दौरान यात्रा मार्ग पर संचालित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से पर्यावरण संरक्षण तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनकर प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के अत्यंत संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के दृष्टिगत प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री न करें। इससे यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक कचरे की रोकथाम के साथ स्थानीय जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ेगा और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। साथ में उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने के निर्देश भी दिए। मुकेश रेपस्वाल ने धनछो के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क तथा सुंदरसी से ऊपर ग्लेशियर पॉइंट की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रास्तों के निर्माण के लिए आवंटित निविदाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के भी कहा। उपायुक्त ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, ठहराव स्थलों, शौचालयों तथा कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुकेश रेपसवाल ने श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने तथा मौसम की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, इसलिए बिना पंजीकरण के यात्रा न करें। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी अजय कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। #Chamba #Himachal #Pradesh #Manimahesh #yatra #hailight #post

Chamba, Chamba | Aug 6, 2026

Sister/Brother is not just our first friend but also our friend for life and they have always been there to share the happy & sad times, to guide and help us, to support us, and the one who always motivates us. #happybhaidooj - Chamba News