शाहबाद: ब्लाक सभागार में एसआईआर एवं यूनिटी मार्च विधानसभा कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई
ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को एसआईआर यूनिटी मार्च विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भाग लिया। इस अवसर पर "मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं यूनिटी मार्च विधानसभा कार्यशाला में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मोहल्लों गांव एवं परिवारों के वोट बढ़वाने की अपील की।